फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव ने चाय वाले को दिए पीतल के बर्तन, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मारा था छापा, ये है पूरा मामला

Sun, 19 Apr 2026 04:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर के चाय विक्रेता को बुलाकर उन्हें पीतल के बर्तन भेंट किए। जिसकी दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की थी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने चाय विक्रेता को पीतल के बर्तन दिए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में जिस चाय वाले के यहां पर चाय पी थी। उस चाय वाले शेषमन यादव की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर दुकान बंद करने की चेतावनी दी थी। अखिलेश ने रविवार को शेषमन और उनको चाय पिलाने वाले शेषमन के पुत्र आर्यन यादव को अपने कार्यालय बुलाया और उन्हें पीतल के बर्तन भेंट किए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि आरोप हैं कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाई जा रही थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरे घर में भी एल्युमिनियम के बर्तन हैं। मेरा घर भी सील कर दो। चाय वाले को परेशान किया जा रहा है। एक मुस्लिम नेता को आगे करके शिकायत करवाई गई है, जिससे कि केस बन सके।

ये भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'विपक्ष के पास महिला अपराधों के पाप से मुक्ति पाने का मौका था', योगी बोले-मगर,द्रौपदी चीर हरण जैसा कर दिया


अखिलेश यादव ने 20 फरवरी में एक दौरे पर जाते समय फतेहपुर में रुककर एक दुकान पर चाय पी थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दी थी। ये पोस्ट वायरल हो गई। इस पर अखिलेश यादव ने लिखा था कि मत डरिए, अपना काम करिए। बुरे दिन जाने वाले हैं।

इसके बाद शेषमन यादव की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी पहुंच गए और छापेमारी की। दुकान सील करने की चेतावनी दी। चाय के सैंपल लेकर भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जब से अखिलेश भैया आए तब से परेशान किया जा रहा: शेषमन
फतेहपुर में चाय की दुकान चलाने वाले शेषमन ने बताया कि जब से अखिलेश भैया दुकान पर आए थे तभी से परेशान किया जा रहा है। 16 अप्रैल को फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आए और पूछा कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय क्यों बनाते हो? हमारा जीना मुश्किल हो गया है। हम एल्युमिनियम के बर्तन में नहीं तो क्या सोने-चांदी के बर्तन में चाय बनाएंगे।

अखिलेश यादव ने पिता-पुत्र को सपा कार्यालय में बुलाया और उन्हें पीतल के बर्तन भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को परेशान कर रही है। पीड़ित है गरीब है वही पीडीए है। ये सरकार अब जाने वाली है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें