फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: तहसील कर्मी की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत, शव को स्ट्रेचर पर देख भड़के एसडीएम

Fri, 27 Jun 2025 02:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (बाराबंकी)

सार

बाराबंकी की फतेहपुर तहसील के एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़न से मौत हो गई। वहीं, एसडीएम ने शव को स्ट्रेचर पर देखकर डॉक्टर को फटकार लगाई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले की फतेहपुर तहसील में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में मृतक का शव स्ट्रेचर पर देखकर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए चिकित्सक को फटकार लगाई।

विज्ञापन


कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला पचघरा निवासी राजमल तहसील न्यायालय में चपरासी पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह नहाने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आननफानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें अस्पताल के बाहर परिसर में स्ट्रेचर पर लिटा दिया। थोड़ी देर बाद पहुंचे चिकित्सक ने जांच के बाद राजमल को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह और तहसीलदार वैशाली अहलावत मौके पर अस्पताल पहुंचे। स्ट्रेचर पर शव देखकर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौजूद चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मरीज की जांच अस्पताल के भीतर करनी चाहिए थी लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम ने बताया कि मौत के कारणों की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें