फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: स्टेशन से पहले इंटरसिटी एक्सप्रेस में धुआं उठने से मची अफरातफरी, घबराए यात्री कोच से बाहर कूदे

Thu, 06 Nov 2025 12:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच के पहियों से अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। घबराए यात्रियों ने तत्क्षण चेन खींचकर ट्रेन रोक दी।

 
विज्ञापन
ट्रेन के पहिये से निकला धुआं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के रामनगर-बुढ़वल रेलवे स्टेशन से पहले बने ओवरब्रिज के पास गुरुवार सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं उठने लगा। यह देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सुबह के सन्नाटे और जंगल के बीच ट्रेन रुकने से घबराए यात्री कोचों से नीचे उतर आए। हालांकि जांच में मामला ब्रेक जाम का निकला, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह करीब 10:24 बजे बुढ़वल जंक्शन से पहले ओवरब्रिज के पास पहुंची थी। इसी दौरान जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं उठने लगा। घबराए यात्रियों ने तत्क्षण चेन खींचकर ट्रेन रोक दी।


ये भी पढ़ें - बहराइच हादसा: 'बेटा कहता था पापा...मैं आपका नाम रोशन करूंगा' लाश के सामने बैठी मां का दर्द; बिखरा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नौ शहरों में होगी केजीएमयू की गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती परीक्षा; इस तरह के पूछे जाएंगे सवाल


ट्रेन रुकते ही गार्ड और लोको पायलट मौके पर पहुंच गए और स्थिति की जांच की। जीआरपी प्रभारी बुढ़वल जयंत दुबे ने बताया कि कोच के ब्रेक पहियों से चिपक जाने और अधिक गर्म होने के कारण धुआं उठा था। किसी भी प्रकार की कोई तकनीकी खराबी या जनहानि नहीं हुई है। घटना के चलते ट्रेन करीब 20 मिनट तक रुकी रही, जिसके बाद उसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें