फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी सीट: कांग्रेस ने फिर लगाया पुनिया पर दांव, पार्टी ने तनुज को दिया चौथा मौका, हारे थे पिछला चुनाव

Sun, 24 Mar 2024 02:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

List of Congress candidates: बाराबंकी सीट पर कांग्रेस ने पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को चौथा मौका दिया है। तनुज लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा कांग्रेस के गठबंधन के बाद कांग्रेस के हिस्से में आई बाराबंकी सीट से तनुज पुनिया पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए चौथी बार चुनाव मैदान में होंगे।

विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस रहे डॉ. पीएल पुनिया ने सेवानिवृति के बाद बाराबंकी को ही अपनी राजनीति का केंद्र और कर्मस्थली बनाया। वह यहां से लोकसभा के सांसद भी रहे। पीएल पुनिया ने जिले में कांग्रेस को मजबूत किया। इनके पुत्र तनुज रुड़की से आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद विदेश भी पढ़ने गए। पीएल पुनिया उन्हें अपना उत्तराधिकारी बना रहे हैं। वह प्रियंका गांधी की यूथ टीम के सदस्य भी हैं। 2017 में तनुज पुनिया ने जैदपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। पहली बार ही 81 हजार से अधिक वोट मिले। पहले चुनाव में मिली हार के बाद भी तनुज पुनिया सक्रिय रहे। इसीलिए कांग्रेस नेतृत्व 2022 फिर से ज़ैदपुर सीट से प्रत्याशी बनाया। 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने तनुज को लोकसभा का टिकट दिया। यह चौथा मौका है जब कांग्रेस ने पुनिया पर भरोसा जताते हुए उनके पुत्र तनुज को टिकट दिया है।

नौ उम्मीदवार हुए घोषित 
 कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और बाराबंकी से तनुज पुनिया पर फिर दांव लगाया गया है। पार्टी ने अमेठी और रायबरेली सहित आठ सीटों पर पत्ते नहीं खोले गए हैं। नई सूची शनिवार देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी की। इसके अनुसार, सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार, बांसगांव से सदल प्रसाद, झांसी से प्रदीप जैन आदित्य और कानपुर से आलोक मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें