फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को अधमरा कर फंदे से लटका युवक, महिला जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 12 Nov 2024 08:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

मृतक की पत्नी आशा देवी सार्वजनिक शौचालय पर केयरटेकर पद पर कार्यरत थी। दोनों के बीच झगड़ा इतना ज्यादा हो जाता था कि आए दिन डायल 112 की पुलिस घर पर आती थी। 
विज्ञापन
मृतक शिवलाल और बिलखती बूढ़ी मां व बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के थाना बदोसराय क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को अवैध संबंधों के शक में जमकर पीटा, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच युवक ने घटना से आहत होकर फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह शव लटकता देखकर परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बदोसराय थाना क्षेत्र के कोटवाधाम निवासी शिवलाल चौहान (42) का अपनी पत्नी आशा देवी से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। आए दिन इसको लेकर घर में झगड़े हुआ करते थे। शिवलाल को शक था कि उनकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है और उसने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। इसी बात को लेकर दोनों में सोमवार की रात भी झगड़ा हुआ। इस दौरान शिवलाल ने आशा देवी को जमकर लात-घूसों व डंडों से पीटा, जिससे वह बेसुध हो गई।

ये भी पढ़ें - बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: इस तरह गंडारा में तैयार हो गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग, पढ़ें आरोपियों का कच्चा चिट्ठा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: कांग्रेस के गढ़ से सपा का नया पोस्टर, निशाने पर बीजेपी; 'अखिलेश का फियर... भाजपा का अंत नियर'


शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने महिला को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच शिवलाल अपने घर से निकल गया और करीब 200 मीटर दूर बाग में लगे गूलर के पेड़ पर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आपसी विवाद की बात सामने आई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मां ने बेटा, चार बच्चों ने खोया पिता का साया
मृतक शिवलाल के परिवार में उनकी वयोवृद्ध मां के अलावा दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सबसे बड़े पुत्र की उम्र 13 वर्ष है। शिवलाल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। आपसी कलह में शिवलाल की जान जाने से मां ने इकलौता सहारा खो दिया, वहीं चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

अक्सर आती थी डायल 112 की पुलिस
बताया जा रहा है कि मृतक शिवलाल की पत्नी आशा देवी सार्वजनिक शौचालय पर केयरटेकर पद पर कार्यरत थी। दोनों के बीच झगड़ा इतना ज्यादा हो जाता था कि आए दिन डायल 112 की पुलिस घर पर आती थी। शिवलाल अक्सर पत्नी से मोबाइल का लॉक खोलने की मांग करता था, लेकिन पत्नी के मना करने पर मारपीट होती थी। बदोसराय थाने पर भी कई बार समझौता हुआ, फिर भी हालात जस के तस बने रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें