फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: चिकित्सकीय परीक्षण के लिए आया अपहरण का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, तलाश जारी

Thu, 13 Feb 2025 04:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)

सार

बाराबंकी के त्रिवेदीगंज में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए आया अपहरण का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। जांच जारी है।
विज्ञापन
आरोपी के फरार होने के बाद मंत्रणा करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के थाना लोनीकटरा में पुलिस की अभिरक्षा में मेडिको-लीगल जांच के लिए लाया गया किशोरी के अपहरण का आरोपी सीएचसी त्रिवेदीगंज से फरार हो गया। सोमवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी।

विज्ञापन


मामले में बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया। इसी दौरान, आरोपी विशाल (20) पुत्र शिवनाम, निवासी राजापुर, को भी गिरफ्तार किया गया।

 गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस आरोपी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज लेकर पहुंची थी, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें