फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बाराबंकी में 19वें दिन डायवर्जन जारी, यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं

Thu, 13 Feb 2025 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले में 19वें दिन भी डायवर्जन होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर वाहनों का डायवर्जन होने से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर किया गया डायवर्जन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर के चौपुला चौराहे पर लगातार 19वें दिन भी यातायात डायवर्जन जारी रहने से यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को माघ पूर्णिमा के चलते अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सख्ती की जा रही है।

विज्ञापन


लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पुलिस द्वारा वाहनों को रामनगर-बहराइच हाईवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया गया जिससे यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी। शहर के नए बस स्टेशन के पास रामनगर तिराहे के निकट भी शहर से चौपुला की ओर जाने वाले वाहनों को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया। जिसके चलते बाराबंकी में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

लखनऊ से अयोध्या जाने वाले यात्रियों को रामनगर होते हुए बहराइच हाईवे या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए सफर तय करना पड़ रहा है। इससे उनका सफर सामान्य से काफी लंबा हो गया है। यात्रियों का कहना है कि अयोध्या और गोरखपुर के लिए बस या फिर अन्य कोई साधन नहीं मिल पा रहा है जिससे गंतव्य को जाने में यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें