फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: एक साथ एक गांव पहुंचे पांच शव, चार एक ही परिवार के, आंसुओं में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे

Sat, 07 Sep 2024 10:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Barabanki road accident: बाराबंकी में बृहस्पतिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह इनके शव गांव पहुंचे। मरने वाले पांच लोगों में चार एक ही परिवार के हैं। 
विज्ञापन
बाराबंकी में पांच लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत हो गई थीं। डीएम के निर्देश में डॉक्टरों की टीम ने रात में ही पोस्टमार्टम शुरू किया। सुबह करीब 10 बजे पांचों शव कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार देखकर पूरा गांव रो पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह अधिकतर घरों में चूल्हा तक नहीं जला। दोपहर में सभी शवों का अंतिम संस्कार पुलिस के मौजूदगी में शुरू हुआ। मरने वाले सभी मुस्लिम परिवार के है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात बड्डूपुर क्षेत्र के इनैतापुर गांव के पास दो कार व एक ऑटो में भीषण टक्कर हो गई थी इसमें एक कार सड़क के बगल तालाब में चली गई। इस हादसे में ऑटो सवार कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी इरफान पुत्र एहतेशाम, वहिदून निशा पत्नी स्वर्गीय अनवार अली, अजीज अहमद उर्फ बुद्धू पुत्र मुहर्रम अली, ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली व साबरीन पत्नी तारिक काजमी की मौत हो गई थी जबकि  शायरा बानो पत्नी अजीज अहमद, एक बच्ची अक्सा पुत्री सारिक, कार चालक नंदना खुर्द गांव का विवेक घायल हैं।

 एसपी दिनेश कुमार ने बताया की रात करीब 2:30 बजे बैटरी व महिला को कैदियों में रेफर कर दिया गया जहां दोनों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दोनों को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हादसे में जान गवाने वाला इरफान ही एक दूसरे परिवार का है बाकी चार एक ही परिवार के हैं। इस घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व सांसद पी एल पुनिया उमरा गांव पहुंच गए हैं। दरियाबाद के विधायक और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सतीश सिंह शर्मा ने घटना पर गहरा दुख जताया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

मौके से फरार हुई इमेज शक के घेरे में, लोकेशन मिली

परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता पीएल पुनिया। - फोटो : अमर उजाला।
 सड़क हादसे के बाद मौके से फरार हुई इमेज शक के घेरे में है। कुछ लोगों ने बताया कि हादसे के बाद इमेज कर में सवार लोग अपनी गाड़ी लेकर तुरंत मौके से भाग गए जबकि वह चाहते तो तुरंत पुलिस को सूचना देते। पुलिस ने देर रात कार के नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन पता की। जांच में पला लगा कि कार सीतापुर जनपद के महमूदाबाद निवासी सदिक की है। वहीं, सड़क हादसे के बाद तालाब में गिरी कार को निकालने के लिए तत्काल एसडीआरएफ बुलाई गई। 

डीएम एसपी की मौजूदगी में क्रेन के सहारे साहस का परिचय देते हुए एसडीआरएफ के जवानों ने तालाब के अंदर घुसकर कर को क्रेन के छल्ले में फसाया। कार बाहर निकल गई और उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से साढ़े तीन लाख रूपए है व एक रिवॉल्वर बरामद हुआ। वहीं देर रात तक घायलों का अस्पताल भिजवाने से लेकर कार का रेस्क्यू कराने तक में सीओ फतेहपुर छॉ. बीनू सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एक कार और ऑटो बरामद हुआ है जबकि इमेज कर मौके से गायब मिली है। जिसके बारे में पता किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इमेज कार कर मौके से भागना ही अपने आप में सवालियां निशान खड़ा करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें