सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश में आईएएस परीक्षा में सरेआम नकल कराई जा रही है। वीडियो में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिना परीक्षा के ही लेटर एंट्री के नाम पर आईएएस अधिकारियों की भर्ती कर दी गई और अब कलेक्टर जैसे अधिकारी भी नकल करके पास होकर देश चलाएंगे। वीडियो का मामला पीएमओ तक पहुंचा।