फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: भूमि विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चलीं जमकर लाठियां, एक की मौत, पांच घायल

Sun, 16 Jun 2024 03:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Land dispute in Barabanki: यूपी के बाराबंकी जिले में रविवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Land dispute in Barabanki - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस खूनी संघर्ष में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। मरने वाले व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद गांव में पुलिस तैनात है। अभी भी दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। घायलों का इलाज निकट के अस्पताल में हो रहा है। 

विज्ञापन


रामनगर क्षेत्र के कटियारा गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में कई दिनों से मनमुटाव की स्थिति चली आ रही थी। रविवार की सुबह इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।  फिर देखते-देखते मारपीट होने लगी और लाठियां निकल आईं। दोनों पक्षों की तरफ से लाठियां चलने लगीं।

 इस मारा-पीटी में गंभीर चोट आने से सहजराम (50) की मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। रामनगर के सीओ आलोक कुमार पाठक ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। कार्रवाई की जा रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें