लखनऊ अयोध्या हाईवे पर डायवर्जन होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जो यात्री अयोध्या नहीं भी जा रहे हैं उन्हें मुश्किल हो रही है। लोगों को दोगुना किराया खर्च कर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर लगातार पांचवें दिन अयोध्या जाने वाले वाहनों पर रोक लगी है। शहर के निकट चौपुला तिराहे से वाहनों को बहराइच की ओर डायवर्ट किया जा रहा है लेकिन डायवर्जन से रोजाना हजारों यात्रियों को दिक्कत हो रही है। उनको भी परेशानी हो रही है जिन्हें अयोध्या नहीं जाना है।
विज्ञापन
शहर के अंतर जनपद बस स्टेशन पर सन्नाटे का माहौल है। जबकि देवा रोड स्थित बस अड्डे की 50 बसें महाकुंभ में जा चुकी है। ऐसी हालत में हाईवे से बस पकड़ कर पूर्वांचल व लखनऊ तक का सफर करने वाले बेहाल दिखे।