फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ दिया पट्टी का गोला, तकलीफ बढ़ने पर पांच माह बाद हुआ खुलासा

Fri, 24 Oct 2025 02:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, कोटवाधाम (बाराबंकी)

सार

महिला के पेट में तकलीफ बढ़ने के बाद एक निजी अस्पताल में सर्जरी कर पेट में छूट गई गोले नुमा पट्टी को निकाला गया। वहीं, जब ऑपरेशन करने के वाले चिकित्सक को इस बारे में बताया तो चुप रहने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
पीड़ित महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर द्वारा बरती गई लापरवाही से एक महिला के पेट में पट्टी का गोला छूट जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने पांच माह पहले हुए ऑपरेशन में जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला के पेट में तकलीफ बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में सर्जरी कर पेट में छूट गई गोले नुमा पट्टी को निकाला गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य का कहना है कि फिलहाल इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। 

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा फैसला: 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार, जानें अब कैसे होगा काम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी, 12 घायल; चालक-परिचालक फरार


बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अमनियापुर गांव निवासी दिलीप वर्मा ने बताया कि उन्होंने पत्नी प्रीति वर्मा की बच्चेदानी का ऑपरेशन 18 जून 2025 को जिला अस्पताल में कराया था। करीब पांच माह बाद महिला के पेट में दर्द शुरू हुआ तो एक निजी चिकित्सालय में दिखाया गया।
विज्ञापन


 यहां चिकित्सक द्वारा अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि पत्नी के पेट में कुछ है। इसके बाद दूरबीन विधि से बृहस्पतिवार को ऑपरेशन कर पेट में छूट गए पट्टी के गोले को निकाला गया।

पीड़िता के पति दिलीप ने बताया कि जब उन्होंने ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक को फोन पर पूरी बात बताई तो वह अपनी लापरवाही मानने को तैयार नहीं हुए। उल्टा चुप रहने के लिए धमकाने लगे। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की शिकायत सीएमओ व सीएमएस से मिलकर करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें