फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: निजी विद्यालय में चार साल के बच्चे पर गिरा लोहे का भारी गेट, इलाज के दौरान मौत

Wed, 04 Dec 2024 12:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में लोहे का एक गेट गिरने से नीचे दबकर चार साल के मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इसी स्कूल में हुई घटना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय में लोहे का गेट गिरने से उसके नीचे दबकर चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। कुर्सी थाना क्षेत्र के बेहड़पुरवा गांव में शिवराम एजुकेशनल एकेडमी के नाम से एक स्कूल संचालित होता है।
विज्ञापन


स्कूल में एक बड़े गेट के अंदर छोटा लोहे का गेट लगा है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की शाम गांव के ही रितिक सिंह का चार वर्षीय पुत्र रियान सिंह गेट के पास खेल रहा था। इस दौरान छोटा वाला गेट उसके ऊपर गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें - संभल हिंसा के आरोपियों से मुलाकात कराने वाले जेलकर्मियों पर गिरी गाज, निलंबित किए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - SDRF सिपाही और पत्नी सुसाइड केस में नया मोड़; शादी ही नहीं हुई थी, दिवाली पर कहा था- पापा अब मेरा विवाह...


गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। सुबह बेटे की मौत की खबर आते ही कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें