फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ताज होटल सहित रेस्टोरेंट-ढाबा-सैलून सहित कई मोहल्ले पूरी तरह सील, पार्क भी बंद

Fri, 20 Mar 2020 08:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस का असर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसे देखते हुए शहर के ताज होटल सहित लखनऊ के सभी रेस्टोरेंट, ढ़ाबा, फूड स्टॉल, बार, कैफे, हेयर सैलून और ब्यूटी पॉर्लर को 31 मार्च तक बंद करने का निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। आदेश का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी। ताज होटल को दो अप्रैल तक बंद किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा, शहर के कई मोहल्ले भी पूरी तरह बंद किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी लखनऊ ने मोहल्ला खुर्रम नगर, जनपद थाना विकास नगर, अलीगंज, महानगर, गुडंबा, इंदिरा नगर में स्थित सभी कार्यालय प्रतिष्ठान व संस्थान 23 मार्च तक के लिए बंद करने के आदेश दिए गए हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर के सभी पार्कों को भी बंद करने का आदेश दिया है।

इससे पहले आज दोपहर में बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया है। उनके पॉजीटिव पाए जाने की बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। इसके पीछे कारण है कि वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और महानगर के गैलेंट अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। उन्होंने ताज होटल का भी भ्रमण किया था। कनिका के पॉजिटिव होने की सूचना के बाद से उनकी पार्टी में शामिल हुए लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें