कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लखनऊ सचिवालय में सरकारी अफसरों व गैर सचिवालय कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में प्रदेश सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि सामान्य परिस्थितियों में सचिवालय के बाहर के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या गैर सरकारी व्यक्ति को सचिवालय में प्रवेश स्लिप न दी जाए। बहुत आवश्यक होने पर ही प्रवेश दिया जाए।
वहीं, अधियाचन स्लिप केवल सचिव व उनसे वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के कैम्प कार्यालय से ही निर्गत की जाएगी।
बता दें कि लखनऊ में कोरोना पीड़ितों की संख्या नौ पहुंच गई है जबकि संदिग्धों के सैंपल लिए जा चुके हैं।