फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के 19 साल पुराने मामले में बनवारी लाल कंछल को जेल, हाईकोर्ट ने नहीं मिली राहत

Sun, 19 Nov 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बनवारी लाल कंछल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल समेत पांच आरोपियों को मारपीट व तोड़फोड़ के 19 साल पुराने मामले में कोर्ट ने शनिवार को जेल भेज दिया। इससे पहले हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर सभी आरोपियों ने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई एवं प्रदूषण की कोर्ट में समर्पण किया।
विज्ञापन


आरोप है कि बनवारीलाल कंछल ने साथियों के साथ मिलकर 12 अगस्त 1998 को व्यापार कर कार्यालय में तोड़फोड़ कर अधिकारियों व कर्मचारियों से मारपीट की थी।

व्यापार कर के तत्कालीन असिस्टेंट कमिश्नर (प्रवर्तन) ठाकुर प्रसाद की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने बनवारीलाल कंछल, मोतीलाल, अशोक, मिंटू, शमीम, भइयन, श्रीनिवास, हुकुम चंद्र व देशराज के साथ दो-ढाई सौ अज्ञात लोगों पर बलवा, तोड़फोड़, गालीगलौज, जानमाल की धमकी, धावा बोलना, सरकारी काम में बाधा व 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट में मामला दर्ज किया था।

गैरजमानती वारंट के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हो रहे थे। हाईकोर्ट से अपील खारिज होने के बाद शनिवार को बनवारीलाल कंछल, हुकुम चंद्र अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल व राजेंद्र अग्रवाल ने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीता सिंह की कोर्ट में समर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें