फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल: जानें, किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

Wed, 31 Dec 2014 12:41 PM IST
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक युनियन (यूएफबीयू) 7 जनवरी को हड़ताल करेगा।
विज्ञापन


यह निर्णय मंगलवार को हजरतगंज स्थित यूनियन बैंक परिसर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान लिया गया। यूएफबीयू पदाधिकारियों ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) पर इस मुद्दे पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

साथ ही चेतावनी दी कि अगर आईबीए का रुख नहीं बदला तो 21 जनवरी से 4 दिन की हड़ताल की जाएगी।

यूएफबीयू के जिला संयोजक एसके संगतानी ने बताया कि दो साल से बैंक कर्मचारियों की वेतन वृद्धि अटकी है।

केंद्र सरकार और आईबीए मिलकर इसे 12 प्रतिशत ही देने पर अड़े हुए हैं, जबकि बैंक कर्मचारी 23 प्रतिशत से कम पर राजी नहीं हैं। कहा तमाम वार्ताओं के बाद भी कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन


इसलिए बैंक कर्मचारियों के पास हड़ताल ही विकल्प बचा है। संगतानी ने बताया कि 7 जनवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल से पहले 6 जनवरी को लखनऊ में रैली निकालेगें।
विज्ञापन


कहा अगर बात नहीं बनी तो 21 से 24 जनवरी को भी हड़ताल की जाएगी और फिर भी आईबीए का रुख नहीं बदला तो 16 मार्च से देश के सभी बैंक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें