रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बछरावा मौरावा मार्ग पर छोटकवा खेड़ा गांव के निकट सड़क किनारे आम की बाग में आम के पेड़ से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स हजरतगंज शाखा लखनऊ में कैशियर के पद पर कार्यरत प्रदीप यादव 42 वर्ष का शौक लटकता मिला।
ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सनद हो बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली मजरे छोटकवा खेड़ा गांव के रहने वाले प्रदीप यादव पुत्र स्वर्गीय राम लोटन यादव उम्र 42 वर्ष ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की हजरतगंज शाखा लखनऊ में कैशियर के पद पर कार्यरत थे।
वह लखनऊ में ही वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 7 तेलीबाग में अपना घर बनाकर अपनी पत्नी उमा देवी उम्र 40 वर्ष, दो लड़कियां बेबू 7 वर्ष, छोटू 6
वर्ष व लड़का ओम 5 वर्ष के साथ रहते थे।