लखनऊ। बंथरा निवासी महिला ने सरोजनीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा गौरी के कर्मचारी मोहित शुक्ला पर दो लाख रुपये हड़पने व अश्लीलता का आरोप लगाया है। बंथरा पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने गोल्ड लोन लिया था, जिसमें उन्हें जरूरत से अधिक 3.20 लाख रुपये मिले। कर्मचारी मोहित शुक्ला ने 29 सितंबर 2025 को लोन के दो लाख रुपये लौटाने के नाम पर उनसे रकम ली। उसने रकम बैंक में जमा नहीं की और उन्हें अश्लील संदेश भेजकर धमकी दी। उन्हें 19 मई 2026 को 3.20 लाख रुपये बैंक में जमा करने पड़े। 29 मई को मोहित ने रकम लौटाने के बहाने उन्हें शीलू विला बुलाया। वहां उसने अश्लीलता की और संबंध बनाने का दबाव डाला। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पीड़िता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।