फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरियों को बेचने वालों के मोबाइलों में दस संदिग्ध नंबर मिले

Sun, 07 Jun 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किशोरियों को राजस्थान के कोटा में बेचने वाले गिरोह के तीन लोगों के मोबाइलों में पुलिस को 10 संदिग्ध फोन नंबर मिले हैं। पुलिस इन नंबरों से जुड़े बैंक खातों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इसमें सरगना रायबरेली निवासी प्रिया, उसके लिव-इन पार्टनर अनुराग यादव, मो. अख्तर और एक नाबालिग पकड़े गए थे। आरोपियों ने मोहनलालगंज की दो किशोरियों को कोटा में सोनम को बेचने का प्रयास किया था। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोनम बिहार की मूल निवासी है। गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पंजाब तक फैला है। पुलिस को गिरोह के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पकड़े गए आरोपियों के खातों में हुए लेनदेन की रकम और स्रोत की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें