फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: विवाद के दौरान ससुर ने बहू पर चाकू से किया हमला, मौके पर ही मौत

Wed, 31 Jul 2024 12:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

बलरामपुर जिले की उतरौला कोतवाली के एक गांव में एक ससुर ने अपनी बहू को चाकू मार दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी व मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले की कोतवाली उतरौला के बिरदा बनिया भारी गांव में बुधवार की सुबह ससुर ने बहू को चाकू मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली उतरौला के ग्राम बिरदा बनिया भारी निवासी नूर अली की 35 वर्षीय पत्नी शाहिदुंन्निशा का बुधवार की सुबह ससुर मोहम्मद शमी से विवाद हो गया। इसके बाद ससुर ने गुस्से में बहू को चाकू मार दिया। चाकू लगने से शाहिदुन्निशा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई।

घटना के कारणों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। मृतका का विवाह करीब 15 वर्ष पहले हुआ था। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एएसपी नम्रमा श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचीं। प्रकरण की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें