फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बाकी बिल पर बिजली काटने गई टीम पर डंडे और ईंट पत्थर से हमला, तहरीर दी गई

Wed, 31 Jul 2024 11:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में बिल न जमा होने पर कनेक्शन काटने गई टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया और गालीगलौज की गई।
विज्ञापन
टीम से अभद्रता और गालीगलौच की गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर में बुधवार सुबह बाकी बिजली बिल पर कनेक्शन काटने गई टीम पर परिजनों ने लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। इससे अभियंता और साथ में गए कर्मचारियों को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन


उच्च अफसरों ने बताया कि निगोहां विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता सचिन श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ बकायेदारों  का कनेक्शन काटने निकले थे।

भगवानपुर में रमेश नामक युवक और उसके परिजनों ने लाठी डंडे और पत्थर लेकर पूरी टीम को दौड़ा लिया। इसके साथ ही गाली गलौज कर अभद्रता भी की। इसके बाद अवर अभियंता ने निगोहां थाने में लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें