फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर गैंगरेप प्रकरण : परिजनों ने सीओ पर उठाए सवाल, की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 12 Oct 2020 06:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी के मामले में परिजनों का पुलिस के प्रति असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। परिजन चाहते हैं कि रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी की निशानदेही पर बरामद मोबाइल व सिम की कॉल डिटेल परिवार को बताई जाए। परिजन विवेचक सीओ पर भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि इस मामले में कई अन्य लोग शामिल हैं। यदि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए तो कई राज सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


बिटिया के घर पहुंचे सजातीय गिहारा समाज के लोगों ने भी रविवार को स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया था। यही नहीं इस समाज के लोगों ने सपा-बसपा व कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया और कहा कि विपक्षी दल भी हाथरस की अपेक्षा बलरामपुर की घटना को कम तरजीह दे रहे हैं। परिजनों की न तो मांग पूरी हो रही है और न ही अन्य आरोपी के बारे में कुछ पता चल रहा है।

बिटिया की मां का कहना है कि पुलिस मामले के आरोपियों की तलाश करने की जगह गलत बयानबाजी की जा रही है। परिजनों ने कहा कि सरकार परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी, सरकारी आवास, खेती योग्य भूमि का पट्टा तथा शस्त्र लाइसेंस की मांग शीघ्र पूरा नहीं करेगी तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बिटिया के भाई को शीघ्र नौकरी देगी चीनी मिल

सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी की शिकार बिटिया के भाई को तुलसीपुर चीनी मिल शीघ्र उसके योग्यता के मुताबिक नौकरी देगी। सोमवार को बिटिया के परिजनों को तुलसीपुर चीनी मिल प्रबंधन ने बुलाया था। मिल के महाप्रबंधक प्रशासन आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों डीएम कृष्णा करुणेश ने मिल प्रबंधन से वार्ता के दौरान यह अपील की थी कि जब तक बिटिया के भाई को सरकारी नौकरी नहीं मिलती है तब तक अपने यहां उचित समायोजन कर लें। इसी क्रम में सोमवार को बिटिया के भाई तथा परिजनों को बुलाकर बातचीत की गई है। शीघ्र ही भाई को योग्यतानुसार पद पर तैनाती देकर समायोजन किया जाएगा।

उधर, डीएम बलरामपुर कृष्णा करुणेश ने कहा कि बिटिया के परिवार की हर यथोचित मांग शीघ्र पूरी की जाएगी। परिवार लगातार संपर्क में है। परिवार की मांगों का प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर मंजूरी मिलते ही परिजनों की मांग पूरी कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें