फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: निर्माणधीन थाने के सामने सोशल मीडिया पर लाइव आकर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर

Tue, 24 Oct 2023 03:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर

सार

थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग पवन कुमार कनौजिया ने बताया कि अभी इस थाने में उनकी जल्द ही तैनाती हुई है। उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
बलरामपुर थाने के सामने हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर लाइव आकर बलरामपुर जिले के निर्माणाधीन गैंड़ास बुजुर्ग थाने के सामने युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की है। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को पुलिस द्वारा सीएचसी उतरौला लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


गैंड़ास बुजुर्ग के पुरवे धोबहा निवासी 35 वर्षीय रामबुझारत पुत्र किन्नू का थाने के बगल जमीनी विवाद था। लाइव होने के बाद उसने स्थानीय थाने व प्रशासन पर सहयोग ना करने का आरोप लगाया। आरोप लगाने के साथ उसी समय उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। उससे जलता हुआ देख लोगों ने आनन-फानन उसे बचाने की कोशिश की। 

थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग पवन कुमार कनौजिया ने बताया कि अभी इस थाने में उनकी जल्द ही तैनाती हुई है। उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। सूत्रों के अनुसार आत्मदाह की कोशिश करने वाला युवक कुछ दिन पहले थाने पर आया था , लेकिन राजस्व का मामला होने के कारण उसको सम्बन्धित अधिकारियों के पास भेजा गया था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि युवक लगभग 45 प्रतिशत झुलसा है। गंभीर स्थिति देखते हुए चिला चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें