फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे ट्रैक पर गिट्टियां कम, खुल गए स्लीपर

Fri, 14 Feb 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ऊंचाहार रेलवे स्टेशन की दूसरी लाइन पर मानक से कम गिट्टी होने के चलते खुले स्लीपर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर के रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर गिट्टियां कम हो गई हैं। इसके बावजूद ट्रैक से वंदेभारत हाई स्पीड ट्रेन निकाली जा रही है। जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन के लिए चार लाइनें बिछाई गई हैं। प्लेटफार्म संख्या एक व दो से सवारी ट्रेनें निकलती हैं। स्टेशन की दूसरी लाइन में गिट्टियां कम हो गई हैं। इससे लाइन के स्लीपर खुल गए हैं। जानकारों का कहना है कि पटरी भी कमजोर हो गई है। इसको बदलने के लिए नई रेल पटरी रखी गई है, लेकिन अभी इसे बदला नहीं गया है।

रेलवे सूत्रों की माने तो लाइन के बाहरी हिस्से के स्लीपर गिट्टी से ढके होने चाहिए, जबकि अंदर स्लीपर के बराबर गिट्टियां होना जरूरी है। लाइन की कमजोरी जानते हुए भी रेलवे के जिम्मेदार उस लाइन से महत्वपूर्ण ट्रेन वंदेभारत को निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) इजहार कलीम ने बताया कि स्टेशन की दूसरी लाइन लूप लाइन है। उसकी पटरी कमजोर नहीं है और न गिट्टियां कम हैं। लखनऊ के लिए सीधी लाइन होने के चलते धीमी गति से वंदेभारत ट्रेन निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें