फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर

Sun, 16 Nov 2025 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य स्तरीय टीम में चयन कराने और शादी का झांसा देकर हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के आरोपी फुटबॉल खिलाड़ी अमित कुमार की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई। एडीजे एकता सिंह ने आरोपी को एक-एक लाख रुपये की दो जमानतें और मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट में अभियोजन की ओर से आरोप लगाया गया कि वादिनी ने अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर के मुताबिक वह इटावा से बाहर हॉकी खेलने जाती थी। वह हॉकी खेलने कानपुर गई थी। वहां उसकी मुलाकात आरोपी अमित कुमार से हुई। आरोपी ने उसे बताया की वह फुटबॉल खिलाड़ी है और उसकी जान-पहचान बड़े लोगों से है। आरोपी ने वादिनी का चयन राज्य की टीम में कराने की बात कही। वादिनी उसके झांसे में आ गई और जब भी कानपुर खेलने जाती तो अमित से मिलती थी। आरोपी ने वादिनी को शादी का झांसा दिया और 24 सितंबर 2016 को कानपुर बुलाया और वहां से लखनऊ अलीगंज स्थित घर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब वादिनी ने शादी की बात की तो आरोपी ने उसके वीडियो क्लिप वायरल करने और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें