फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: भेड़िए ने किया फिर से हमला, घर के बाहर खड़े आठ साल के बच्चे को बनाया निशाना

Fri, 06 Sep 2024 01:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में भेडि़ए ने फिर एक बार आठ साल के बालक पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ बच्चा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के गोलावा मौजा यादवपुर निवासी कलाल यादव का आठ वर्षीय पुत्र संगम लाल बृहस्पतिवार की देर रात अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुन परिजनों के शोर मचाने पर भेड़िया भाग गया जिससे वह घायल हो गया और चेहरे पर घाव के निशान हो गए। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। संगम लाल की मां जनक दुलारी ने बताया कि भेड़िए ने बेटे पर हमला किया था जिससे वह घायल हो गया।

भेड़ियों की दहशत से महसी तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के लोग सहमे हुए हैं। कार्रवाई के लिए सेक्टरवार टीमें तैनात की गई हैं। लेकिन भेड़िये लगातार उन्हें चकमा दे रहे हैं। बुधवार रात भेड़िये ने हरदी थाना क्षेत्र के पचदेवरी में बकरी को निवाला बना लिया। दो बकरियों को घायल भी किया।

पचदेवरी के मजरा राम दहिनपुरवा निवासी विधवा रंजना बकरी पालन कर परिवार चलाती हैं। बुधवार की रात वह अपनी चारों बकरियों को आंगन में बांधकर सो गईं। इस दौरान पहुंचे भेड़िये ने एक बकरी को मारकर दो को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व वन टीम ने घर के आसपास भेड़िये की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।

दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन

भेड़िये के हमले के बाद से पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िया कई बार देखा गया है। गनीमत रही कि भेड़िया ने रंजना या अन्य परिजनों पर हमला नहीं किया।

मंगलपुरवा में कैमरे में कैद हुआ भेड़िया
हरदी थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा गांव में मंगलवार को एक भेड़िया गन्ने के खेत के पास देखा गया। ग्रामीणों ने उसकी फोटो कैमरे में कैद करते हुए वन टीम को सूचना दी, लेकिन भेड़िया वनकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।

सुबह सात बजे सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन

पचदेवरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह भी भेड़िया दिखा, जिसके बाद सुबह सात बजे वन व शूटिंग टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें