फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच हिंसा: मृतक रामगोपाल मिश्रा की पत्नी और पिता ने उठाए सवाल, कहा- सीएम साहब मदद नहीं, न्याय चाहिए

Fri, 18 Oct 2024 10:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Bahraich violence: बहराइच के महराजगंज में हुई हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिवार ने सीएम से न्यय दिलाने की अपील की है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
बहराइच हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारे गए रामगोपाल मिश्रा की पत्नी ने शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाया। कहा कि कार्रवाई के नाम पर कोरमपूर्ति नहीं चाहिए। सरकार ने जो मदद दी है उसे वापस ले। हमें बस न्याय चाहिए। पिता कैलाशनाथ मिश्रा ने हरदी पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने चेताया कि यदि न्याय नहीं मिला तो परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे। इस बीच पुलिस ने गांव व घर के पास सुरक्षा बढ़ा दी। मीडिया समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने से रोका जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पैतृक गांव रेहुआ मंसूर में अमर उजाला से बातचीत में रामगोपाल के पिता ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पुलिस ने विश्वास दिलाया था कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। स्थानीय पुलिस लापरवाही बरत रही है। वह आरोपियों से मिल गई है।

विज्ञापन

रामगोपाल के साथ नहीं हुआ न्याय

मृतक रामगोपाल की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।
उनसे यह पूछने पर कि बृहस्पतिवार शाम नानपारा के हाडा बसेरी गांव के पास घटना के मुख्य आरोपी सरफराज और उसके भाई तालिब को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया क्या वह इससे खुश हैं? इस पर उन्होंने कहा कि घटना के मुख्य आरोपी सरफराज को ऐसे ही छोड़ देना रामगोपाल मिश्रा के साथ नाइंसाफी है।

मेरे बेटे को जिस तरह से आरोपियों ने मारा उसी तरह उनकी भी मौत होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि बेटे के हत्यारोपियों को मौत की सजा दी जाए। उनका एनकाउंटर किया जाए, जिससे दोबारा कोई भी ऐसी घटना करने के बारे में सोच भी ना। पिता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर न्याय न मिलने पर खुद व परिवार समेत आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी। मृतक की मां व बहन समेत पूरा परिवार सीएम से न्याय मांग रहा है।

रामगोपाल की पत्नी रोली मिश्रा ने बताया की उन्हें पुलिस और सरकार से जिस इंसाफ की उम्मीद थी वह नहीं मिला है, जिस बेरहमी से पति की हत्या की गई उसके लिए आरोपियों को पकड़कर सिर्फ जेल में डाल देना पर्याप्त नहीं है। पति की हत्या करने वालों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। हरदी थाने की पुलिस आरोपियों से मिल गई है। इसीलिए उन्हें बचा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें