फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच हिंसा: डिप्टी एसपी के बाद एडिशनल एसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी पर कार्रवाई, हटाये गए

Mon, 21 Oct 2024 03:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बहराइच हिंसा को लेकर जिले के डिप्टी एसपी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को हटा दिया गया है। उनकी जगह डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध रहे अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के महाराजगंज में हुई हिंसा के बाद अफसरों पर कार्रवाई जारी है। सोमवार को बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी को हटा दिया गया। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे दुर्गा प्रसाद तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया। बता दें कि इसके पहले डिप्टी एसपी को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाकुंभ के लिए प्रयागराज में बिना जांच प्रवेश नहीं... इसलिए लिया ये फैसला; यहां बनेंगे होल्डिंग एरिया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: हाईकोर्ट ने दी राहत, 23 अक्तूबर के पहले नहीं चल सकेगा बुलडोजर, मानने होंगे सुप्रीम कोर्ट के नियम
विज्ञापन


बहराइच में 13 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद जिले के कई इलाकों में जमकर उपद्रव हुआ था। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह असहाय नजर आया था। हालांकि, मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें