फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: बकरी को निवाला बनाकर भाग गया भेड़िया, विधायक महसी ने हाथों में बंदूक लेकर गन्ने के खेतों में की तलाश

Wed, 18 Sep 2024 08:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Wolf in UP: बहराइच में भेड़िए का कहर अब भी जारी है। भेड़िए ने रात को बकरी को अपना निवाला बनाया। उधर एक अन्य घटना में ग्रामीणों ने सियार को पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन
Wolf Attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदी की ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि में सोमवार की रात भेड़िये ने एक बकरी को निवाला बनाया। बकरी को निवाला बनाने से पहले भेड़िया खेतों में भी देखा गया था। हमले की सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं विधायक महसी भी पहुंचे और ग्रामीणों के साथ खुद हाथों में बंदूक लेकर गन्ने के खेतों में तलाश की, लेकिन भेड़िया नहीं मिला। घटना के बाद से गांव में हड़कंप की स्थिति है।

विज्ञापन


सिसैया चूड़ामणि में सोमवार की शाम वन विभाग के ड्रोन में भेड़िया कैद हुआ। इसके बाद उसकी तलाश तेज की गई, लेकिन भेड़िया खेतों में गायब हो गया। रात में भेड़िये ने गांव निवासी रामकिशन के घर पर बंधी बकरी पर हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। लोगों को आता देख भेड़िया भाग गया। सूचना पर विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, डीएफओ अजीत प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंचे और भेड़िये की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। वन टीम मंगलवार की सुबह से गांव के आसपास तलाश में जुटी रही। रही है। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

भेड़िया प्रभावित पाठक पुरवा में दो दिन से बिजली गुल, दहशत में ग्रामीण
शासन-प्रशासन की ओर से भेड़िया प्रभावित गांवोंं में सुरक्षा के माकूल प्रबंध का दावा किया जा रहा है। लेकिन भेड़िया प्रभावित ग्राम पंचायत पिपरी मोहन गांव के मजरा पाठकपुरवा में बीते दो दिनों से बिजली गुल है। ऐसा तब है, जब रविवार की देर रात ही एक बालक पर भेड़िये ने हमला किया था। ग्रामीण चंद्रावती देवी, अनिरुद्ध पाठक, बेचेलाल पाठक, राजीव पाठक, रामेश्वर पाठक, गीता देवी, बरसाती लाल, बेदराम लोधी, गोविंद पाठक, मनोज आदि ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई नहीं आया। डीएम व एसडीएम से शिकायत करने पर सिर्फ लाइनमैन गांव आए, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सियार ने ग्रामीणों को दौड़ाया तो पीटकर मार डाला

सियार
 थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव में मंगलवार को एक सियार ने लोगों को दौड़ा लिया। इसमें ओम प्रकाश (45) घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सियार को घेर कर लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला। ग्रामीण केशव राम जैसवाल, भूजऊ, चिपूर खान आदि ने बताया सियार पागल था और दौड़ा रहा था। बताते चलें कि पहले गांव में भेड़िया-भेड़िया का शोर मच रहा था। मौत के बाद पता चला कि सियार है।

चार थर्मल ड्रोन कैमरे के साथ कांबिंग टीमें लगीं
सिसैया चूड़ामणि में भेड़िया सर्च टीम के ड्रोन कैमरे में कैद हुआ था। वहीं बकरी पर भी हमला किया है। बकरी के शरीर पर भेड़िये के मार्क मिले हैं। गांव के आसपास सघन जांच की जा रही है। चार थर्मल ड्रोन के साथ-साथ कांबिंग टीमें लगी हैं। जल्द ही उपद्रवी भेड़िये को पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों से घर के अंदर लेटने व कहीं भी पगमार्क दिखने पर सूचना देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। -अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें