बहराइच जिले में गुरुवार रात दो मासूम सगे भाइयों की अग्निकांड से दर्दनाक मौत हो गई। घर के सभी सदस्य गांव में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
बहराइच जिले में बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया के मजरा बेहड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात दो मासूम सगे भाइयों की अग्निकांड से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बीती रात तकरीबन 11 बजे बेहडा गांव में निवासी शनि (5) व सत्या (7) पुत्र बद्री विशाल दो सगे भाई एक ही बेड पर लेट थे।कमरे में दरवाजे के पास प्लास्टिक का कूलर रखा था। घर के सभी सदस्य गांव में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोनों भाई कमरे में सो रहे थे। जबकि बच्चों की मां तारा शर्मा कमरे के बाहर बरामदे में नवजात शिशु के साथ सो रही थी। अचानक कमरे में रखे कूलर में आग लग गई। जिससे दो सगे भाइयों की कमरे में ही झूलस कर मौत हो गयी।
बच्चों के पिता बद्री विशाल दुर्गा पूजा पंडाल से जब घर लौटते तो कमरे का दृश्य देकर बदहवास हो गए। कूलर के जलने से पूरा कमरा धूएं से काला हो गया। कमरे में घूटन से निकले के लिए बच्चों के अंगुलियों के निशान भी दीवार पर पाये गये। घटना की सूचना मिलने पर एसओ अंजनी कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
30 को होना था मुंडन संस्कार,बंट चुके थे कार्ड
आगामी 30 तारीख को शनि का मुंडन संस्कार होना सुनिश्चित था। मुंडन संस्कार में मेहमानों को बुलाने के लिए आमंत्रण पत्र भी दोस्तो रिश्तेदारों को बांटा जा चुका था। बद्री विशाल अपने बच्चे शनि के मुंडन संस्कार की तैयारी में जुटे थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सारी तैयारियां धरी गई। बच्चों के इस दर्दनाक मौत ने सभी झकझोर दिया है।