फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : ट्रक व कार में भिड़ंत, पिता की मौत, पुत्र गंभीर, वैवाहिक समारोह के लिए थे निकले

Fri, 24 Nov 2023 05:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

दोनों लखीमपुर जिले के निवासी बताए जा रहे है और एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बलरामपुर जिले को जा रहे थे। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच रिसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर में बहराइच मार्ग पर ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। जिसमें पिता -पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दोनों लखीमपुर जिले के निवासी बताए जा रहे है और एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बलरामपुर जिले को जा रहे थे। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


लखीमपुर जिले के ईशा नगर थाना क्षेत्र के कठौली निवासी सौरभ रस्तोगी(26) अपने पिता राजेश रस्तोगी(48) के साथ शुक्रवार को बलरामपु शहर स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रिसिया थाना क्षेत्र में बहराइच बाईपास पर आलिया बुलबुल गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिडंत हो गई। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी चंद्रमोहन सिंह ने एंबुलेस द्वारा घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी लेने पर भड़के ईएमओ, अभद्र भाषा का प्रयोग
रिसिया थाना क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में घायलों की स्थिति को लेकर इमरजेंसी चिकित्सक भरत पांडेय को फोन किया गया। फोन पर पहले तो उन्होंने दूसरे चिकित्सक रामेंद्र त्रिपाठी के तैनात होने की बात कही। जब रामेंद्र त्रिपाठी को फोन किया गया तो उन्होंने भरत पांडेय के तैनात होने की बात कही।

ऐसे में जब दोबारा भरत पांडेय को फोन किया गया तो वो भड़क उठे। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए घायल के संबंध में कुछ भी बताना उनकी जिम्मेदारी न होने की बात कही।

अनियंत्रित कार की टक्कर से अधेड़ की मौत
शुक्रवार की दोपहर श्रीनगर तिराहे पर सड़क के किनारे खड़े एक व्यक्ति को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।

थानाध्यक्ष सूरज कुमार राना ने बताया कि विशेश्वरगंज से गंगाजमुनी गांव की तरफ जा रहे जायलो चालक ने रास्ते में जा रहे यशवंत तिवारी को पीछे से ठोकर मार दिया। इसके बाद कार चालक भागने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े गंगाराम चौहान(45) वर्ष को ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस व स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक पत्नी के अलावा दो उसके दो बेटे गोविंद चौहान 15 वर्ष, प्रमोद चौहान 12 वर्ष वह एक बेटी माला चौहान 3 वर्ष है। हादसे के बाद परिजनो में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें