तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 36.22 ग्राम अवैध स्मैक, 100 रुपये नगद, एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा एक ई-रिक्शा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के अनुसार, पांच मई को शाम 6:50 बजे चकिया रोड से शिवपुर मोहरनिया जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए फैयाज अहमद उर्फ पुच्चे (26) निवासी मुनीरगंज केवलपुर, थाना रूपईडीहा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 36.22 ग्राम अवैध स्मैक, 100 रुपये नगद, एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा एक ई-रिक्शा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराएं शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय बहराइच में पेश किया गया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा एसएसबी के उपनिरीक्षक मोहिंद्र सिंह, दीवान सिंह सहित जवानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।