फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई आज, कथित आय से अधिक संपत्ति का है मामला

Wed, 06 May 2026 11:59 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

याचिका में कहा गया है कि यह राहुल गांधी समेत उनके परिजनों के खिलाफ कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों के मुकाबले अधिक संपत्ति के मामले में उनकी नई याचिका है। मामले में आज सुनवाई होगी।
विज्ञापन
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई बुधवार को अपराह्न 2: 25 बजे चैम्बर में निर्धारित की है।

विज्ञापन


यह एक नई आपराधिक याचिका दायर की गई है, जिसमें रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विस्तृत जांच और नियमित मामला (आरसी) दर्ज करने की मांग की गई है।

यह याचिका, न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति जफीर अहमद की खंडपीठ के समक्ष 6 मई को नए मामलों की सूची में सूचीबद्ध थी। सुबह कोर्ट से याची ने याचिका पर चैंबर में अर्जेंट सुनवाई का आग्रह किया।
विज्ञापन


खंडपीठ ने इसकी अनुमति देकर बुधवार को अपराह्न 2:15 बजे सुनवाई करने को कहा है। कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने कहा है कि इसमें सीबीआई निदेशक, नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, गृह मंत्रालय और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को भी इस मामले में प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन


कहा कि यह राहुल गांधी समेत उनके परिजनों के खिलाफ कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों के मुकाबले  अधिक संपत्ति के मामले में उनकी नई याचिका है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित में एक अत्यंत गंभीर मामला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें