फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच कांड: मृतक रामगोपाल की पत्नी आई सामने, वीडियो जारी करके कहा- न्याय नहीं मिला, एनकाउंटर कीजिए

Thu, 17 Oct 2024 11:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Bahraich incident: बहराइच कांड में जान गंवाने वाले रामगोपाल मिश्रा की पत्नी ने सोशल मीडिया से एक अपील की है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि पुलिस उन्हें न्याय नहीं दे रही है। 

 
विज्ञापन
मृतक रामगोपाल की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच जिले में बीते शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की जान चली गई थी। गुरुवार को इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई। इस बीच मृतक राम गोपाल की पत्नी ने एक वीडियो जारी किया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी इस वीडियो में उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि हम न्याय मांग रहे हैं लेकिन हमें न्याय नहीं मिल रहे हैं। आरोपी पकड़े जरूर गए हैं लेकिन उन्हें मारा नहीं गया है। पुलिस प्रशासन हमें इंसाफ नहीं दिला पा रहा है। हमें जो चाहिए वह हमें नहीं मिल पा रहा है। हमें सभी आरोपियों का एनकांटर चाहिए। 

परिवार ने पहले भी की थी एनकाउंटर की मांग
इस घटना के अगले दिन जब रामगोपाल का शव घर पहुंचा था तब भी मीडिया से बात करते हुए रामगोपाल के पिता, पत्नी और बहन ने आरोपियों का अपने सामने एनकाउंटर करने की बात कही थी। परिवार ने आरोपियों का घर गिराने की बात भी कही थी। 
विज्ञापन


Trending Videos

पांच आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

बहराइच एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला।
महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रविवार को पथराव व रामगोपाल मिश्रा की हत्या के पांच मुख्य आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी नेपाल भागने की फिराक में थे। हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के दौरान सरफराज व तालीम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें सीएचसी नानपारा और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं बुधवार को गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद दानिश उर्फ राजा को जेल भेज दिया गया।

रविवार को महराजगंज में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर गाना बजने को लेकर शुरू हुए बवाल के बाद पूरा जिला हिंसा की आग में दो दिन तक झुलसा था। तीन दिनों तक जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। बुधवार को चौथे दिन से स्थितियां सामान्य हुईं। इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में गुस्सा था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

मामले में अभी ननकऊ व मारुफ फरार

एनकाउंटर के पहले बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने पथराव व हत्या के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद, उसके बेटों सरफराज उर्फ रिंकू व फहीन के साथ तालीम उर्फ सबलू व मोहम्मद अफजल को गिरफ्तार कर लिया। अब्दुल हमीद, सरफराज उर्फ रिंकू व फहीन पर रामगोपाल मिश्रा की हत्या का आरोप है। मामले में अभी ननकऊ व मारुफ फरार हैं।

पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए सरफराज व तालीम को नानपारा में हांडा-बसहरी नहर पटरी पर ले गई। जहां, दोनों ने डबल बैरल गन व एक अन्य अवैध असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सरफराज को बाएं और तालीम के दाएं पैर में गोली लगी है। दोनों को पुलिस सीएचसी ले गई। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें