फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, चारों के शव बरामद, पहुंचा प्रशासन, इलाके में हड़कंप

Wed, 01 May 2024 09:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में एक दर्दनाक घटना हुई। यहां के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में नहर में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। चारों के शव बरामद हो गए हैं। 
विज्ञापन
नहर में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानपारा कोतवाली के गिरधरपुर गांव स्थित नहर में बुधवार को नहाते समय एक ही परिवार के चार बच्चे डूब गए। चारों के शव ग्रामीणों ने निकाल लिए। हादसे में जान गंवाने वालों में दो सगी बहनें हैं और दो चचेरे भाई-बहन हैं। इनके दादा ठाकुर प्रसाद वर्मा गांव के कोटेदार हैं। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने हादसे की जानकारी ली।

विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में नहर बहती है। गांव निवासी सदबरन की दो बेटियां माही (13), चोइनी (10) और शोभाराम की 12 वर्षीय बेटी आंचल व सागर का 13 वर्षीय बेटा राहुल बुधवार की दोपहर नहर में नहाने चले गए। नहाते समय गहरे पानी में जाने से चारों डूब गए।

काफी देर हो जाने के बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो नहर किनारे चारों के कपड़े व चप्पलें मिलीं। ग्रामीणों ने नहर में उतरकर आंचल, चोइनी, माही और राहुल के शव निकाले। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि नहर से चारों शव बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें