फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: मिट्टी की दीवार गिरने से नीचे दबा ग्रामीण, मौके पर ही हो गई मौत

Thu, 30 May 2024 01:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के कैसरगंज की ग्राम पंचायत बदरौली के मजरे पासिन पुरवा में हुए हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। दीवार का टीला भारी भरकम होने के कारण उसे हटा ना सके और उसकी दबकर मौत हो गई।
 
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कैसरगंज थानान्तर्गत ग्राम पंचायत बदरौली के मजरे पासिन पुरवा में गुरुवार की सुबह एक ग्रामीण के ऊपर दीवार का टीला गिर जाने से नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पासिन पुरवा निवासी राम लोटन (55) पुत्र किशन अपने घर में पशुओं का चारा के लिए चारा मशीन के पास बैठा घास इकट्ठा कर रहा था कि अचानक मिट्टी की दीवार का एक टीला उसके ऊपर  गिर गया जिससे वह उसी के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

दीवार का टीला गिरने की आहट सुनकर पत्नी फूलमती पुत्र मनोज पुत्र भीमसेन और पुत्री आरती दौड़े लेकिन दीवार का टीला भारी भरकम होने के कारण उसे हटा ना सके और उसकी दबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बाबूलाल ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी कैसरगंज के उप निरीक्षक चंद्रशेखर प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें