फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को बस ने कुचला, दर्दनाक मौत, चालक-परिचालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 31 Jul 2024 10:59 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में स्कूल जा रहे एक छात्र को बस ने कुचल दिया। छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक-परिचालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के पिपरी माफी गांव निवासी एक छात्र बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। स्कूल के निकट पहुंचने पर प्राइवेट बस से छात्र को कुचल दिया। छात्र की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस के चालक और परिचालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनावा में सुबह लगभग 8:30 बजे के करीब ग्राम पंचायत पिपरी माफी के मजरा पारपुरवा निवासी ननकुन गुप्ता का 10 वर्षीय पुत्र शिवा गुप्ता अपनी साइकिल से छेदन प्रसाद इंटर कॉलेज धनावा में पढ़ने जा रहा था। वह कक्षा दो में पढ़ता था तभी इमामगंज की तरफ से बहराइच को जाने वाली तेज रफ्तार बस संख्या UP 85 BT5186 ने छात्र को रौंद दिया। जिससे छात्र की मौके पर कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देख ग्रामीण इकट्ठा हुए।

ग्रामीणों ने बस सहित कंडक्टर और ड्राइवर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा। चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें