फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार: योगी की टीम में पिछड़ों को मिलेगी तवज्जो, राजभर और दारा समेत कई नए चेहरे

Mon, 06 Nov 2023 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

,Yogi Cabinet Expansion: योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में पिछड़ों को तवज्जो मिलेगी। राजभर और दारा समेत कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। दिवाली से पहले विस्तार की संभावना है।
विज्ञापन
दिवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार! - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाति जनगणना की काट ढूंढने में जुटी भाजपा पिछड़े वर्ग को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसका असर योगी सरकार 2.0 के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार में देखने को मिल सकता है। यह विस्तार दिवाली से पहले संभव है। क्योंकि भाजपा में इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, घोसी से उपचुनाव हारे पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को जगह मिलना तय माना जा रहा है। इनके अलावा एक दो नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है, जो दारा सिंह और ओमप्रकाश की तरह पिछड़े वर्ग से आएंगे। 

मालूम हो कि इस वर्ष जुलाई में सुभासपा के एनडीए में और सपा के पूर्व विधायक दारा सिंह चौहान के भाजपा में शामिल होने के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अब तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी में सैद्धांतिक सहमति नहीं बन पा रही थी। लेकिन विपक्षी दलों की ओर से जाति जनगणना के मुद्दे को हवा देने के बाद भाजपा नेतृत्व पिछड़े वोट बैंक को लेकर चिंतित है। 

बीते सप्ताह मुख्यमंत्री योगी की गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात में राजभर और नोनिया समाज को साधने के लिए ओमप्रकाश और दारा सिंह को मंत्री बनाने पर चर्चा हुई है। 

 
विज्ञापन

इसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण साधने के लिए एक-दो और मंत्री बनाए जाने पर सहमति बनी है। ओमप्रकाश राजभर सात नवंबर तक मंत्रिमंडल विस्तार की बात कह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें