फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की लापरवाही से ट्वायलेट में हो गई डिलीवरी

Sat, 07 Feb 2015 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर सीएचसी में शुक्रवार को प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती को कोई डॉक्टर नहीं मिला। दर्द से तड़प रही महिला की हालत गंभीर देख स्टाफ नर्स ने उसे लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गर्भवती शौचालय में गई तो वहीं प्रसव हो गया। फर्श पर गिरने से नवजात को चोट लग गई। अव्यवस्था और लापरवाही से नाराज महिला के परिवारीजनों ने हंगामा किया।

बंथरा के कुरौनी गांव के मजरा दोदइयाखेड़ा के विनोद कुमार की पत्नी गुड़िया (35) को प्रसव पीड़ा के बाद परिवारीजन सरोजनीनगर सीएचसी लेकर पहुंचे।

विनोद का आरोप है कि वहां पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। सीएचसी में मौजूद नर्स ने बिना इलाज किए ही आशियाना के लोकबंधु अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस की भी नहीं की व्यवस्था

विनोद ने बताया कि इस बीच दर्द से बेसुध गुड़िया शौचालय गई और वहीं पर प्रसव हो गया। शौचालय में प्रसव होने से शिशु को चोट लग गई।
 
इसके बाद भी उनकी पत्नी को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्‍था नहीं की गई। इसके बाद परिवारीजन हंगामा करने लगे तो स्टाफ ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।

इस बारे में सीएमओ डॉ. एसएन यादव का कहना है सरोजनीनगर सीएचसी में शौचालय में प्रसव का मामला गंभीर है।

इस बारे में प्रभारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। घटना के वक्त किस डॉक्टर की ड्यूटी थी, इस बारे में भी पता लगाया जाएगा। बिना डॉक्टरी सलाह के नर्स मरीज को रेफर नहीं कर सकती है। लापरवाही करने वाले स्टाफ को छोड़ा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें