नशेड़ियों का कल्लू करते थे विरोध
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर परिसर में अराजकता की जड़ें काफी समय से पनप रही थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर के पड़ोस में बने एक मकान में पुलिस की शह पर एक महिला अपने भाई के साथ गांजा बेचती थी। कल्लू इस बात का काफी समय से विरोध कर रहे थे। उन्होंने नशेड़ियों के उत्पात और बाहरी लोगों के आने-जाने की शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बुजुर्ग होने के कारण हर बार दबंग उन्हें डरा-धमकाकर चुप करा दिया।
कई लोग ने सुनी थी कल्लू की मदद की गुहार
मंदिर के पुजारी गुड्डू लोधी और उनके बेटे गोलू ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उन्होंने कल्लू की बचाओ-बचाओ की चीखें कई लोगों ने सुनी थीं। लेकिन पास ही चल रहे शादी समारोह के शोर-शराबे में किसी ने ध्यान नहीं दिया।