फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीए ऑनर्स संस्कृत लोकसेवा अध्ययन की कक्षाएं शुरू, फीस में मिलेगी 80 फीसदी तक छूट

Wed, 18 Sep 2024 07:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर में बुधवार से बीए ऑनर्स संस्कृत लोकसेवा अध्ययन की कक्षाएं शुरू हो गईं। इसका शुभारंभ कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि विवि में यह पाठ्यक्रम दक्ष प्रशासनिक अफसरों को तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। छात्रों को कोर्स की फीस में 80 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है। एक छात्र का शुल्क विवि जमा करेगा, जबकि 12 विद्यार्थियों को शुल्क के एवज में विवि में अंशकालिक कार्य आवंटित किए जाएंगे। इस मौके पर परिसर के निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा, डीन प्रो. मदन मोहन झा आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें