फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इस बीटेक स्टूडेंट ने बनाया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ऐसे करेगा काम

Sun, 27 May 2018 02:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अंशुमान सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से जुड़े इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र अंशुमान सिंह ने स्वदेशी सोशल प्लेटफॉर्म बनाया है।
विज्ञापन


अंशुमान ने एक सॉफ्टवेयर डवलप किया और फेसबुक, वाट्सअप, लिंक्ड इन को मिलाकर ‘इंडीलव’ बना दिया। जहां आप लाइक, कमेंट, शेयर, चैट, ब्रॉडकास्ट, प्रमोशन और एडवरटीजमेंट भी कर सकते हैं।

अंशुमान ने कहा जब हम हर चीज में स्वदेशी का प्रयोग करते हैं तो सोशल मीडिया में क्यों नहीं? इसे देखते हुए हमने लोगों को स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दिया है।
विज्ञापन


यहां 18 जीबी तक डेटा स्टोर भी कर सकते हैं और नए दोस्त भी बना सकते हैं। सबसे खास फीचर यह है कि आप यहां कमाई भी कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

उपभोक्ता राशि दान भी कर सकता है

अंशुमान सिंह - फोटो : amar ujala
जैसे ही आप यहां अकाउंट खोलते हैं आपके खाते में 100 रुपये आ जाएंगे। इसके बाद लाइक, शेयर, चैट करने पर कुछ अमाउंट खाते में बढ़ता जाएगा।

जब यह राशि 2100 हो जाएगी तो उपभोक्ता इसे खाते में ट्रांसफर, खरीदारी या दान भी कर सकता है। अंशुमान के इनोवेशन में इसी कक्षा के अभिनव, अमन और आयुष भी शामिल हैं। यह इनोवेशन एकेटीयू की इनोवेशन गैलरी में प्रोटोटाइप मॉडल के लिए भी चयनित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें