फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर सवाल उठा, आजम ने सुषमा से मांगी 'मदद'

Thu, 19 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने यूपी के हज कोटे में कटौती पर गहरी नाराजगी जताई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि अधिक आबादी वाले राज्यों का कोटा कम करके गुजरात का कोटा दोगुना करना सरासर नाइंसाफी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए अतिरिक्त कोटा जल्द जारी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सऊदी अरब से आवंटित कोटे के अनुसार हज यात्रा पर तीसरा सबसे बड़ा दल भारत से जाता है, इनमें करीब एक चौथाई हज यात्री यूपी के होते हैं।

विदेश मंत्री को भेजे पत्र में आजम ने लिखा है कि सऊदी अरब ने 1,00,020 हज यात्रियों के कोटे में कोई कटौती नहीं की है, लेकिन केंद्र सरकार ने यूपी का कोटा 23,688 से घटाकर 22,019 कर दिया है।

इसका औचित्य समझ नहीं आता। वहीं, गुजरात को पिछले साल 3536 हज यात्रियों का कोटा दिया गया था, जो इस साल बढ़ाकर 6272 कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

आबादी के अनुपात में तय हो कोटा

पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि नियमानुसार राज्यों का कोटा मुस्लिम आबादी के अनुपात में तय किया जाना चाहिए, जबकि हजयात्रा-2015 में गुजरात के कोटे को दोगुना कर दिया गया है।

वहीं यूपी समेत कई राज्यों का कोटा कम कर दिया गया है। राज्य के आधार पर यह वरीयता अनुचित है।

पत्र में उन्होंने उत्तर प्रदेश की मुस्लिम आबादी के अनुपात में  हज कोटा बढ़ाए जाने के साथ अतिरिक्त कोटे का आवंटन जल्द किए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें