फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल को मंदिर कहना, मंदिर की तौहीन: आजम

Thu, 11 Dec 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि ताजमहल को मंदिर कहना, मंदिर की तौहीन है। मंदिर में तो पूजा होती है। क्या कब्रिस्तान में पूजा की जा सकती है। ताजमहल तो कब्रिस्तान है, जहां शाहजहां और मुमताज दफन हैं। इमारत चाहे कितनी भी कीमती क्यों न हो, कब्र जिंदा नहीं हो सकती है।
विज्ञापन


आजम खां बुधवार को जौहर यूनिवर्सिटी में याद-ए-जौहर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें ताजमहल को गिराने की योजना बना रही है। कुछ साल पहले ताजमहल पर हमला भी किया गया था।

धर्म परिवर्तन के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करे तो वह दशहतगर्द।

जबरन धर्म परिवर्तन कराया तो वह देश की शोभा बनती है। सहारनपुर और कांठ जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो, इसलिए इस तरह की कोशिश 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम महामहिम का कर्ज अदा नहीं कर पाएंगे

आजम खां ने कहा कि डा. अजीज कुरैशी ने यूपी के राज्यपाल के रूप में जौहर यूनिवर्सिटी के बिल पर दस्तखत न किया होता तो यह बिल गुमनामी में चला जाता है।

डा. कुरैशी ने इस बिल पर दस्तखत करके जो उपकार किया है, उसका कर्ज हम अदा नहीं कर पाएंगे। डा. कुरैशी को आने वाली नस्लें याद रखेंगी।

उन्होंने कहा कि इस बिल को विधानसभा में पारित करके भेजा गया था। कई राज्यपाल आए और चले गए, किसने हमारी बात नहीं सुनी।

खुदा ने हमारी दुआ कबूल की और डा. कुरैशी को यूपी के राज्यपाल का प्रभार मिल गया। उन्होंने ऐसा कर दिखाया जो इतिहास बन गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें