फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़े, बवाल!

Wed, 10 Dec 2014 02:10 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज के गौसगंज में मंगलवार रात एक घर में मजलिस में आए लोगों की गाड़ियों से रास्ता बंद होने से नाराज दबंग पड़ोसी ने विरोध जताया। कहासुनी बढ़ने पर दबंगों ने घर पर धावा बोला और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर में दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आ गए। तनातनी की भनक लगते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित भीड़ ने वजीरगंज कोतवाली का घेराव करके प्रदर्शन किया।

थोड़ी देर में कई थानों से पुलिस व पीएसी बुला ली गई। अफसरों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर हालात पर काबू पाने की कोशिश की। इलाके में तनावपूर्ण शांति है।
विज्ञापन


सीओ चौक सर्वेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला गौसगंज में अतहर हुसैन के घर आज रात मजलिस में तमाम लोग पहुंचे थे। संकरी गली में तमाम गाड़ियां खड़ी होने से रास्ता बाधित हो गया। इस पर पड़ोस में रहने वाले पूर्व पार्षद नम्मू के परिवारीजनों ने विरोध जताया।

मजलिस में खलल पड़ा तो बढ़ा टकराव

कहासुनी बढ़ने पर नम्मू ने साथियों की मदद से अतहर के घर धावा बोल दिया। वहां मौजूद लोगों से मारपीट शुरू कर दी। इसमें अतहर हुसैन की पत्नी नसरीन के विरोध पर तमंचे के बट से हमला कर दिया।

बीचबचाव कर रहे अतहर हुसैन व पड़ोसी अमान जाफरी को पीटकर घायल कर दिया। इनके अलावा दो अन्य लोगों को भी चोट आई।

मजलिस में खलल पड़ने से आक्रोशित लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर आ गए। तनातनी की भनक लगते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ चौक कई थानों की फोर्स बुलाते हुए मौके पर पहुंचे। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने वजीरगंज कोतवाली का घेराव करके प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भाग निकले हमलावर

अतहर ने नम्मू व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। अफसरों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ तीन घायलों को अस्पताल भेजा है।

हमलावरों के भाग निकलने की वजह से दूसरे पक्ष को शांत कराने के साथ हालात काबू में किए गए। इलाके में तनावपूर्ण शांति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें