फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बोले, हमारे मुंह में भी जुबान है, करारा जवाब देंगे!

Wed, 18 Feb 2015 01:51 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री आजम खां का कहना है कि विधानमंडल सत्र के दौरान अगर विपक्ष सरकार पर हमलावर होने की बात कह रहा है तो सरकार के मुंह में भी जुबान है। सरकार उन्हें जवाब देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अब तो कुछ ही घंटों की बात है। सदन में चौथी आंख (मीडिया) भी मौजूद रहेगी। सब पता चल जाएगा। सरकार सदन चलाना चाहती है, कितना चलेगा यह विपक्ष के रुख पर निर्भर करेगा।

राजभवन में मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों ने जब आजम से विधानमंडल सत्र को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने यह बातें कहीं।
विज्ञापन


आजम ने कहा, जहां तक मुद्दों की बात है तो विपक्ष कोई भी एक ऐसा मुद्दा बताए जिस पर चर्चा से सरकार पीछे हटी हो। हम कुछ योजनाएं  दोबारा शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने कहने पर रोकी योजनाएं

आजम ने कहा, मुफ्त लैपटॉप, पढ़ें बेटियां-बढ़ें बेटियां, हमारी बेटी उसका कल जैसी कई योजनाएं हमें भाजपा व बसपा के कहने पर रोकनी पड़ीं। हमने तभी कहा था कि बच्चे कोसेंगे और घर का पता पूछेंगे योजनाएं बंद कराने वालों का।

विपक्ष द्वारा चीनी मिलों से सरकार की साठ-गांठ का मुद्दा उठाने के ऐलान पर कहा, उन्हें अपने जमाने की कारगुजारियां भी बतानी पड़ेंगी।

जौहर विवि को लेकर पूछे गए सवाल पर आजम ने कहा, उनके जैसे किसी और छोटे आदमी ने अगर विश्वविद्यालय बनाया हो तो बता दिया जाए।

वह मिशन के तहत शिक्षण संस्थान खोल रहे हैं। उनका मकसद गरीब बच्चियों को अच्छी शिक्षा देना है। वह जो स्कूल खोल रहे हैं उसका स्तर सेंट मेरी से कहीं ज्यादा अच्छा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें