फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी की वजह से गायब हुआ खजाना'

Thu, 24 Oct 2013 08:41 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दंगा पीड़ितों के लिए पुनर्वास नीति की घोषणा के दौरान आजम खां ने कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की और अपने विरोधियों पर बड़े ही तार्किक अंदाज में वार किए।
विज्ञापन


संत शोभन सरकार पर मोदी की टिप्पणी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी ने संत शोभन का दिल दुखाया है।

राजनीति करने वालों को आस्था का मजाक नहीं बनाना चाहिए। आस्था की बुनियाद पर छह दिसंबर 92 को अंजाम देने वाले ही एक संत का अपमान कर रहे हैं।

पढ़िए: डौडिया खेड़ा में ह्वेनसांग की बलि देने वाले थे ठग

मोदी को संत शोभन सरकार का दिल नहीं दुखाना चाहिए था, धार्मिक लोगों को मजाक नहीं बनाना चाहिए था। उन्होंने चुटकी ली, ‘न बाबा का दिल दुखाते न सोना गायब होता।'

उन्होंने कहा, अपमान की ही नतीजा है कि बाबा (शोभन सरकार) ने मोदी को झूठा, फरेबी और दोहरे स्टैंडर्ड वाला नेता करार देते हुए उन्हें बहस तक की चुनौती दे दी।
विज्ञापन


अधर्म से नहीं होने देंगे धर्म का काम
आजम खां ने कहा कि 118 फर्जी मदरसों का मामला उन्होंने ही पकड़ा है। इससे पहले दूसरों की जगह इम्तिहान देने का मामला पकड़ा था।

फर्जी मदरसों की मान्यता खारिज करके एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा, धर्म का काम अधर्म के तरीके से नहीं करने दिया जाएगा।

पुनिया सियासी नेता नहीं, क्या टिप्पणी करूं
आजम खां ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया के बयान पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

कहा, वे कामयाब अफसर रहे हैं, अब कामयाब नेता हैं। हालांकि वे सियासी नहीं हैं। कहा, किसी राजनीतिज्ञ के बयान पर टिप्पणी पूछिए, अफसर के नहीं।

फूड सिक्योरिटी बिल को लेकर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने से पहले पुनिया को अपनी पार्टी के नेताओं के घटिया विचारों के बारे में भी सोचना चाहिए जो मुफ्त में जमीन लेकर शिलान्यास में मुख्यमंत्री तक को नहीं बुलाते।
विज्ञापन


यूपी और राजधानी की तमाम खबरों का पता है ये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें