मुलाकात कर निकले आजम खां के बहनोई जमीर अहमद खान ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया को बताया कि आजम खां के साथ घटिया सलूक किया जा रहा है। मुसलमान होने के नाते उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कई और पार्टियों के नेता हैं, जिन पर गंभीर आरोप है, लेकिन उन्हें कोई दिक्कत नहीं दी जा रही।
आजम खां पर झूठे इल्जाम लगाकर फंसाया गया। आजम खां ने हमेशा गरीब मजलूम की आवाज उठाई है। गरीबों के लिए ही विश्वविद्यालय बनवाया।
आजम खां के सीतापुर जेल आने के बाद से जेल में मिलने वालों का जमावड़ा लगता है। कई नेता ऐसे भी नजर आए, जो दूसरे दलों के हैं लेकिन वे आजम खां से मिलने के लिए हर रोज पहुंच रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि एक पूर्व माननीय जो बड़ी पार्टी में हैं, लेकिन उनका भरोसा पार्टी से अधिक आजम खां के प्रति दिख रहा है। ऐसे एक नहीं कई पूर्व विधायक, चेयरमैन जेल में मिलने के लिए लाइन लगा रहे हैं।