फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम को क्यों याद आए 'सीता-राम'!

Thu, 05 Mar 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि इस्लाम में दुनिया में सवा लाख पैगंबर आने का जिक्र है, जिनका नाम कुरान शरीफ में आया है, लेकिन और जो पैगंबर आए यदि उन पर किसी मुसलमान का ईमान नहीं तो वह मुसलमान नहीं हैं।
विज्ञापन


अक्सर उलमा के दरम्यान बहस होती है कि रामचंद्र जी, कृष्ण जी पैगंबर रहे होंगे तो बहस का निष्कर्ष यह निकला कि हो सकता है हों। और हो सकता है न भी हों। न उनके होने से इन्कार किया और न उनके न होने से।

हमेशा यही कहा है कि हो सकता है। वह बुधवार को बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने यहां आए थे। उन्होंने कहा कि मैं राम के शहर से आया हूं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसी से मोहब्बत हो तो क्या ये 'लव जेहाद' है

आप सीता के शहर के हैं। भगवान रामचंद्र, श्रीकृष्ण और सीता को पूजनीय बताते हुए अयोध्या विवाद का भी जिक्र किया।

बोले कि मुसलमानों ने रामचंद्र जी या किसी अन्य देवता पर गलतबयानी नहीं की, बल्कि वह यह जरूर बोला कि मस्जिद न गिरे। कहा कि इंसानी रिश्तों में कोई अलगाव नहीं है।

कुदरत के यहां न नाक अलग होती और न कान। ऐसे में यदि किसी से मोहब्बत हो जाए तो क्या यह लव जेहाद कहलाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लोगों में खुशी थी कि अच्छे दिन आने पर वह लखपति से करोड़पति बन जाएंगे। लेकिन सब मायूस हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें